अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने परिवार के साथ सोमवार को ताजमहल का दीदार किया। दुनिया के सात अजूबों में शुमार ताज की खूबसूरती को देखकर ट्रंप मंत्रमुग्ध हो गए। उन्होंने ताजमहल को भारत की सांस्कृतिक विभिन्नता व समृद्ध संस्कृति की पहचान बताया।   ट्रंप का एयरफो
NEWS


" alt="" aria-hidden="true" />अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने परिवार के साथ सोमवार को ताजमहल का दीदार किया। दुनिया के सात अजूबों में शुमार ताज की खूबसूरती को देखकर ट्रंप मंत्रमुग्ध हो गए। उन्होंने ताजमहल को भारत की सांस्कृतिक विभिन्नता व समृद्ध संस्कृति की पहचान बताया। 


 ट्रंप का एयरफोर्स वन खेरिया एयरपोर्ट पर तय समय से आधा घंटे पहले करीब 4.15 बजे उतरा। यहां पहुंचने का प्रस्तावित वक्त 4.45 बजे था। ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलानिया, बेटी इवांका और दामाद भी आए। खेरिया एयरपोर्ट पर ट्रंप परिवार का भव्य स्वागत किया गया।  


" alt="" aria-hidden="true" />


उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्रंप का स्वागत किया। यहां उनके स्वागत के लिए मयूर नृत्य का कार्यक्रम हुआ। मयूर नृत्य देखकर अमेरिका के राष्ट्रपति और उनकी पत्नी मंत्रमुग्ध हो गए। ट्रंप ने कलाकारों के लिए वेलडन का साइन बनाया और गुड, ग्रेट बोला। इस दौरान उनकी बेटी इवांका भी ताली बजाती रहीं।



Popular posts
NEWS
Image
गौतम गंभीर ने इस वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लोगों को घर में ही रहने की सलाह दी है। उन्होंने इस महामारी की रोकथाम के लिए दिल्ली सरकार को 50 लाख रुपये दिए हैं। यह रकम अस्पतालों में और लोगों की जांच के लिए इस्तेमाल की जाएगी।
भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को 17 रन से जबकि दूसरे मैच में बांग्लादेश को 18 रन से हराया था। न्यूजीलैंड को हराने के साथ ही भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट में लगातार तीसरा मैच जीतकर हैट्रिक बनायी है।  अब भारतीय टीम का मुकाबला अगले लीग मैच में शनिवार को श्रीलंका से होगा
Image
बता दें कि दिल्ली में अब तक कोरोना के 31 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। केंद्र सरकार ने पूरे देश में 21 दिन के लॉकडाउन का एलान किया है। इस दौरान सभी से घरों में रहने की अपील की गई है। सिर्फ जरूरत की सामान की दुकानें इस वक्त खुली रहेंगी और इन्हें लेने लोग बाहर जा सकेंगे।
महामारी से निपटने के लिए 50 लाख देंगे गौतम गंभीर, 5146 लोग हिरासत में, डीटीसी बसों में बढ़ी सतर्कता